Tiranga Dhokla Recipe in Hindi | तिरंगा ढोकला

Tiranga Dhokla Recipe in Hindi

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर बनाएं तिरंगा ढोकला — फ्रेंड्स आज हम बनाएंगे तिरंगा ढोकला स्वतंत्रता दिवस की खास मौके पर हम बच्चों के लिए तिरंगा ढोकला बनाएंगे जिससे बच्चे बहुत ही खुश होंगे और यह ढोकला खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट लगता है हम इस ढोकले को सूजी से बनाएंगे तो आइए दोस्तों आज हम सूजी का तिरंगा ढोकला बनाना शुरू करते हैं

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप बारीक वाली सूजी
  • आधा कप दही
  • 1 पाउच ईनो
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच चीनी
  • हरा और केसरी फूड कलर

तड़के के लिए सामग्री-

  • 1 छोटी चम्मच राई
  • 2 चम्मच तेल
  • 10 से 12 करी पत्ते
  • 4 हरी मिर्च बीच से लंबी कटी हुई
  • 3 बड़े चम्मच चीनी
  • 1 नींबू का रस

तिरंगा ढोकला बनाने की विधि- Suji ka dhokla Recipe

सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी, दही, नमक, चीनी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला ले। इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर गाढ़ा घोल तैयार करें। अब इसे एक व्हिस्कर की सहायता से 2 से 3 मिनट तक अच्छे से फेंट लें। अब इस मिश्रण को 3 बराबर भागों में बांटकर अलग अलग कटोरी में निकाल लें ।

अब एक कटोरी में थोड़ा सा केसरी फूड कलर और दूसरी कटोरी में हरा कलर मिलाएं। और एक कटोरी को सफेद ही रहने दे। अब जिस बर्तन में ढोकला बनाना हो उसे तेल से अच्छे से ग्रीस करें। कुकर में एक गिलास पानी गर्म होने के लिए रखें। उसके ऊपर एक रोटी स्टैंड रखे।

स्टैंड के ऊपर ढोकले वाला बर्तन रखकर सबसे पहले हरा रंग वाला मिश्रण डालें। ध्यान रखें मिश्रण डालने से पहले मिश्रण में आधा चम्मच ईनों डालकर अच्छे से मिक्स करें। कुकर की सीटी निकाल दें और ढककर 5 मिनट तक पका लें। 5 मिनट बाद इसी तरह से सफेद वाला मिश्रण डालकर फिर से 5 मिनट के लिए ढककर पकाएं।

इसी तरह से 5 मिनट बाद फिर से केसरी रंग वाला ढोकले का मिश्रण डालें। अब कुकर का ढक्कन बंद करके मीडियम आंच में 20 मिनट तक पकने दें। 20 मिनट बाद गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने पर इसे सावधानीपूर्वक कुकर से बाहर निकाल लें। चाकू की सहायता से किनारों को अलग करते हुए ढोकले को बाहर निकाल लें।

तड़का तैयार करें-

तड़के के लिए एक पैन में दो चम्मच तेल गरम करें। राई ,लंबी कटी हुई हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर हल्का सा भून ले। अब इसमें आधा कप पानी, एक नींबू का रस, चीनी डालकर उबाल आने तक पका लें। अब तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर डाल दे। तड़के वाला सूजी का तिरंगा ढोकला बनकर तैयार है तो इस स्वतंत्रता दिवस पर आप अपने बच्चों के लिए यह ढोकला जरूर बनाएं उन्हें बहुत पसंद आएगा।

सुझाव-

  • ढोकले को डालने से पहले आधा छोटी चम्मच ईनो जरूर डालें।
  • फूड कलर की जगह आप पालक की प्यूरी और चुकंदर की प्यूरी डाल सकते हैं

अधिक जानकारी के लिए विडियों देखें

धन्यवाद

5 thoughts on “Tiranga Dhokla Recipe in Hindi | तिरंगा ढोकला”

Leave a Comment

Exit mobile version