Fried Cookies Recipe / फ्राइड कुकीज बनाने की विधि

Fried Cookies Recipe / फ्राइड कुकीज बनाने की विधि

Fried Cookies Recipe:- नमस्कार दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बिना बेक किये घर पर एकदम खस्ता कुकीज बनाने की आसान विधि। इन कुकीज को हम सूजी से बनाएंगे। आप इन्हें एक बार बनाकर महीनों तक स्टोर कर सकते हैं। आइए दोस्तों कुकीज बनाते हैं।


आवश्यक सामग्री / Ingredients

  • 1 कप सूजी
  • 1 कप मैदा
  • 1/2 कप दूध
  • 1 कप पाउडर चीनी
  • 4 बड़े चम्मच घी या तेल
  • तलने के लिए तेल
  • 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर

फ्राइड कुकीज बनाने की विधि / How to make Fried Cookies

  • सूजी की फ्राइड कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी, मैदा, चीनी, इलायची पाउडर और चार चम्मच घी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
  • अब इसमें थोड़ा थोड़ा दूध डालकर सॉफ्ट Dough तैयार कर लें।
  • Dough को ढककर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 10 मिनट बाद एक बार फिर से Dough को अच्छे से मसलकर सॉफ्ट कर ले।
  • अब इसके छोटे-छोटे पेड़े जैसे बनाकर तैयार कर ले।
  • फिर इनके ऊपर चाकू से डायमंड शेप में कट लगा दे। इसी तरह सभी कुकीज में डिजाइन बनाकर तैयार कर ले।
  • आप चाहे तो fork से भी इसके ऊपर डिजाइन बना सकते हैं।
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम गर्म तेल में एक-एक करके सभी कुकीज को सावधानीपूर्वक डाल दें।
  • धीमी आंच में अच्छा सा सुनहरा कलर आने तक फ्राई करें।
  • जब एक साइड से इनका कलर हल्का सुनहरा हो जाए तो इन्हें पलट दे और दोनों तरफ से अच्छे से फ्राई कर ले।
  • अब इन्हें टिशू पेपर में निकाल कर रखते जाये।
  • इसी तरह से सभी कुकीज बनाकर तैयार कर ले।
  • सूजी की बहुत ही टेस्टी एकदम बाजार जैसी खस्ता कुकीज बनकर तैयार हैं।
  • अच्छे से ठंडा हो जाने पर इन्हें किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर स्टोर करके महीनों तक आप इन्हें खा सकते हैं।

सुझाव / Suggestion

  • कुकीज को धीमी आंच में ही फ्राई करें।
  • कुकीज को अच्छे से ठंडा हो जाने के बाद ही स्टोर करे।

Leave a Comment

Exit mobile version