Condensed milk recipe/कंडेंस्ड मिल्क घर पर कैसे बनाएं

Condensed milk recipe

Condensed milk recipe

Condensed milk recipe:- फ्रेंड्स आज आपके लिए लेकर आए हैं homemade condensed milk की recipe, जिसे milk maid या mithai mate आदि नामों से भी जानते हैं। यह मार्केट में कई ब्रांड के आते हैं, लेकिन जो बाजार का मिल्कमेड होता है वह काफी महंगा होता है। आप इसे घर पर ही सस्ते में तैयार कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल केक या कुकीज आदि बनाने में करते हैं। इसे घर पर ही बनाकर आप महीनों तक स्टोर कर सकते हैं। आइए दोस्तों condensed milk बनाते हैं।

आवश्यक सामग्री/ingredients for condensed milk

  • 500 ML दूध
  • 100 ग्राम चीनी
  • 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा

कंडेंस्ड मिल्क बनाने की विधि/how to make condensed milk at home

  • Condensed milk बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले के बर्तन में दूध को छानकर डालें।
  • अब इसमें 100 ग्राम चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब मीडियम या तेज आंच में लगातार चलाते हुए पकाएं।
  • जब दूध पककर गाढ़ा हो जाए तब इसमें बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें और 1 मिनट तक और पकाये।
  • दूध को आपको तब तक पकाना है जब तक कि यह गाढा होकर एक तिहाई ना रह जाए।
  • अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा हो जाने दे, मिल्कमेड बनकर तैयार है।
  • ठंडा हो जाने के बाद इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में भर कर फ्रिज में रखे।
    इसे आप 6 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मिल्कमेड का इस्तेमाल आप बिना अंडे वाले केक या बेकिंग प्रोडक्ट बनाने में अंडे की जगह इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसके अलावा मिठाइयों में भी आप खोया की जगह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे मिठाई का स्वाद बढ़ जाता है।

सुझाव/suggestion

  • अच्छे texture के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं।
  • आप चाहे तो बिना बेकिंग सोडा के भी कंडेंस्ड मिल्क बना सकते हैं।

1 thought on “Condensed milk recipe/कंडेंस्ड मिल्क घर पर कैसे बनाएं”

Leave a Comment