Besan Peda Recipe / सिर्फ दो चम्मच घी में बनाएं स्वादिष्ट बेसन पेड़ा

सिर्फ दो चम्मच घी में बनाएं स्वादिष्ट बेसन पेड़ा / Besan Peda Recipe

Besan Peda Recipe: नमस्कार दोस्तों आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं बहुत ही स्वादिष्ट बेसन पेड़ा की रेसिपी। इस मिठाई को आप सिर्फ दो चम्मच घी में बना सकते हैं, तो आइए दोस्तों बेसन पेड़ा बनाते हैं।


आवश्यक सामग्री / Ingredients

  • 1 कप बेसन
  • 2 बड़ा चम्मच घी
  • 1 कप दूध
  • 1/2 कप नारियल का बुरादा
  • 1 पिंच केसरी रंग
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 चम्मच पिस्ता की कतरन
  • 1 चम्मच बादाम की कतरन

बेसन पेड़ा बनाने की विधि / How to Make Besan Peda

  • बेसन पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई में बेसन डालें और धीमी आंच में 8 से 10 मिनट तक भूनें।
  • अब इसमें दो चम्मच देसी घी डालकर मिलाएं और 4 से 5 मिनट तक और भूनें। (अच्छी खुशबू आने तक धीमी आंच में बेसन को भूनें।)
  • अब इसमें नारियल का बुरादा डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें।
  • आधा कप चीनी डालकर बेसन में मिक्स करें।
  • अब 1 कप दूध थोड़ा-थोड़ा डालते जाएं और मिक्स करते जाएं।
  • अब इसमें इलायची पाउडर और फूड कलर डालकर मिक्स करें।
  • लगातार चलाते रहें जिससे की गुठलीयां नहीं बने।
  • मीडियम आंच में लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि गाढ़ा होकर पैन से चिपकना ना बंद हो जाए।
  • एक चम्मच देसी घी डालकर मिक्स करें और 2 मिनट तक और पकाएं।
  • अब गैस बंद कर दें और इसे एक प्लेट में निकाल ले।
  • ठंडा हो जाए तब इसके मीडियम साइज के पेड़े बनाकर तैयार करें।
  • तैयार किए हुए पेडो़ के ऊपर थोड़ा बारीक कटा हुआ पिस्ता, बादाम लगाकर गार्निश करें।

Leave a Comment

Exit mobile version