बेसन और प्याज की सब्जी रेसिपी-Besan pyaj ki sabji kaise banaye

बेसन और प्याज की सब्जी

बेसन प्याज की सब्जी


दोस्तों आज हम लेकर आए हैं आपके लिए बेसन और प्याज की सब्जी। यह एक नई तरह की सब्जी है जो कि खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। आइए दोस्तों बनाते हैं बेसन और प्याज की सब्जी।

आवश्यक सामग्री

  • 4 मीडियम साइज के प्याज
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 5 से 6 कलियां बारीक कटा हुआ लहसुन
  • 3 से 4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटी चम्मच हींग
  • 1/2 चम्मच आमचूर पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • 2 बड़े चम्मच देसी घी
  • 1 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया

बेसन प्याज की सब्जी बनाने की विधि

  • सबसे पहले प्याज को छीलकर दो भागों में काट लें। फिर इसके पतले पतले लच्छे काट कर तैयार कर ले।
  • अब एक पैन में दो चम्मच बेसन डालकर धीमी आंच में लगातार चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक या अच्छी खुशबू आने तक बेसन को भून लें।
  • जब बेसन अच्छे से भून जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल ले।
  • अब उसी पैन में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें।
  • घी गर्म हो जाए तो इसमें एक चम्मच जीरा, आधी छोटी चम्मच हींग डालकर जीरे को अच्छे से चटकने दें।
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालकर लहसुन के सुनहरा होने तक भून लें।
  • अब इसमें कटी हुई प्याज डालकर मिक्स करते हुए 2 से 3 मिनट तक पका लें।
  • स्वाद के अनुसार नमक डाल दें और ढककर 2 से 3 मिनट तक या प्याज के नरम होने तक पकाएं।
  • तय समय के बाद ढक्कन हटाकर चेक करें अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, आमचूर पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करें और धीमी आंच में आधा से 1 मिनट तक मसालों के साथ पकाएं।
  • अब इसमें बेसन डालकर अच्छे से मिक्स करें और ढककर 2 मिनट तक धीमी आंच में पकने दें।
  • 2 मिनट बाद ढक्कन हटाकर चेक करें और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिलाएं।
  • बेसन प्याज के बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार है|
  • इस सब्जी को गरमा गरम पराठे के साथ खाएं यह बहुत पसंद आएगी या आप इसे दाल के साथ साइड डिश के रूप में भी बना सकते हैं।

बेसन प्याज की सब्जी

2 thoughts on “बेसन और प्याज की सब्जी रेसिपी-Besan pyaj ki sabji kaise banaye”

Leave a Comment