पोहे से बना हुआ ऐसा स्वादिष्ट नाश्ता कि पोहा खाना ही भूल जाएंगे

पोहे से बना हुआ ऐसा स्वादिष्ट नाश्ता कि पोहा खाना ही भूल जाएंगे

पोहे से बना हुआ स्वादिष्ट नाश्ता:- नमस्कार दोस्तों आज मैं आपके लिए एक बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आई हूं जिसे हम पोहे से बनाएंगे। अगर आप रोज रोज वही पोहा खाकर बोर हो गए हैं तो आप इस नए नाश्ते को जरूर बनाएगा। यह सब को बहुत पसंद आयेगा, तो आइए दोस्तों पोहे का यह नया नाश्ता बनाते हैं।

पोहे से बना हुआ स्वादिष्ट नाश्ता

आवश्यक सामग्री / Ingredients

  • 1 कप पोहा
  • 1 चम्मच चावल का आटा
  • 2 चम्मच दही
  • 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
  • ½ चम्मच जीरा
  • 2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
  • चुटकी भर हींग
  • 1 चम्मच सफेद तिल
  • ½ चम्मच राई

पोहे का नाश्ता बनाने की विधि / How to Make Pohe ka Nashta

  • पोहे के इस नाश्ते को बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को 2 से 3 मिनट तक पानी में भिगोकर रख दें और फिर पोहे को अच्छे से धो कर पानी हटा दें।
  • पोहे को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें जिससे पोहा अच्छे से फूल जाए।
  • 10 मिनट बाद पोहे को हाथ से अच्छे से मसल दें फिर इसमें दही, चावल का आटा, स्वाद के अनुसार नमक, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब हाथों को थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर ले और थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लेकर हथेली में रखकर गोल करें पेड़े की आकार के जितना साइज रखना है और फिर इसके बीचो-बीच उंगली की सहायता से एक गड्ढा कर दें।
  • इसी तरह से सभी बनाकर तैयार कर लें।
  • कड़ाही में एक गिलास के जितना पानी गर्म होने के लिए रखें और इसके ऊपर एक जाली वाली प्लेट रखें और उसे थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर दे।
  • अब तैयार किया हुआ नाश्ता प्लेट के ऊपर रखे और ठक्कर 10 मिनट तक मीडियम आंच में स्टीम होने दे।
  • 10 मिनट मे यह नाश्ता अच्छे से स्टीम होकर तैयार हो जाएगा, आप चाहे तो इस नाश्ते को ऐसे ही चटनी के साथ खा सकते हैं या फिर इसे और ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए इसमें तड़का भी लगा सकते हैं।

तड़का तैयार करें / Prepare Tadka

  • तड़का तैयार करने के लिए एक पैन में दो चम्मच तेल गरम करें। तेल गर्म हो जाने पर आधा चम्मच राई, आधा चम्मच जीरा, चुटकी भर हींग, एक चम्मच सफेद तिल डालकर हल्का सा भून ले।
  • बारीक कटा हुआ प्याज डालकर प्याज से सुनहरा होने तक भूनें फिर इसमे बारीक कटा हुआ टमाटर डालकर मिक्स करें और टमाटर के सॉफ्ट होने तक पकाएं।
  • अब इसमें चुटकी भर हल्दी पाउडर, चुटकी भर नमक और आधा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • तैयार किया हुआ नाश्ता डालकर मिला दे और मसाले के साथ 1 मिनट तक तेज आंच में पका ले।
  • पोहे का बहुत ही मजेदार नाश्ता बन कर तैयार है इसे आप अपनी पसंद की चटनी के साथ खाएं या फिर आप इसे बिना चटनी के भी खाएंगे तो यह आपको बहुत पसंद आएगा।
  • पोहे से बनी ये मजेदार रेसिपी आपको कैसी लगी अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना ना भूले।

 ज्यादा जानकारी के लिए वीडियो देखें|

Leave a Comment