हलवाई जैसे दानेदार बेसन के लड्डू/besan ke laddu recipe

हलवाई जैसे दानेदार बेसन के लड्डू

हलवाई जैसे दानेदार बेसन के लड्डू:- फ्रेंड्स आज हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं हलवाई जैसे दानेदार बेसन के लड्डू की रेसिपी। बेसन के लड्डू अधिकतर हर त्यौहार में बनाए जाते हैं। आइए दोस्तों बेसन के लड्डू बनाते हैं।

आवश्यक सामग्री/ingredients for besan ke laddu

  • 1 कप बेसन
  • 1 कप घी
  • 1\2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 कप बूरा शक्कर
  • 2 बड़े चम्मच पानी

बेसन के लड्डू बनाने की विधि/how to make besan ke laddu

  • बेसन के लड्डू बनाने के लिए एक भारी तले की कढ़ाई गर्म करें।
  • अब इसमें 1 कप घी डाल दें, जैसे ही घी हल्का गर्म हो जाए इसमें बेसन डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • धीमी आंच में लगातार चलाते हुए बेसन को 10 मिनट या अच्छी खुशबू आने तक भूने।
  • जब बेसन की अच्छी सोंधी-सोंधी खुशबू आने लगे तब हाथ में दो चम्मच के जितना पानी लेकर बेसन में छिड़क दें।
  • ऐसा करने से बेसन के लड्डू दानेदार बनते हैं।
  • अब पानी सूखने तक चलाते हुए 1 या 2 मिनट तक और भून ले।
  • अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा हो जाने दे।
  • जब बेसन अच्छे से ठंडा हो जाए तब इसमें इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अपनी पसंद के अनुसार छोटे या बड़े लड्डू बनाकर तैयार करे।
  • तैयार लड्डुओं को बारीक कटे हुए पिस्ता से गार्निश करें। बेसन के लड्डू बनकर तैयार है।

सुझाव

  • बेसन को धीमी आंच में ही भूने और जब बेसन अच्छे से भून जाए तो इसमें थोड़ा पानी छिड़क दें, जिससे बेसन दानेदार हो जाएगा।
  • बेसन में चीनी तभी में मिक्स करे जब बेसन अच्छे से ठंडा हो जाए।

1 thought on “हलवाई जैसे दानेदार बेसन के लड्डू/besan ke laddu recipe”

  1. -Howdy! I just woud like to give you a huge thumbs up foor your great info you’ve got here on this post. I’ll be coming back to your site for more soon. is there a special schedule for posting ?

    Reply

Leave a Comment