रवा केसरी हलवा/rava kesari recipe in hindi

रवा केसरी हलवा

फ्रेंड्स आज हम बनायेंगे रवा केसरी हलवा। सूजी का हलवा तो सभी बनाते हैं एक बार यह रवा केसरी हलवा जरूर बना कर देखें बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। आइए दोस्तों हलवा बनाते हैं।

आवश्यक सामग्री/ ingredients for rava kesari halwa

  • 1 कटोरी मोटी सूजी
  • 1 कटोरी घी
  • 3 कटोरी पानी
  • 1 कटोरी चीनी
  • 1 पिंच केसरी फूड कलर
  • एक चुटकी केसर के धागे
  • 1 चम्मच बारीक कटे हुए बादाम
  • 1 चम्मच बारीक कटे हुए काजू
  • 1/2 चम्मच बारीक कटे हुए पिस्ते

रवा केसरी हलवा बनाने की विधि/how to make rava kesari halwa

  • रवा केसरी हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें।
  • अब इसमें सूजी डालकर लगातार चलाते हुए मीडियम आंच में सूजी के हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब इसमें कटे हुए ड्राइफ्रूट्स डालकर भूनें।
  • एक दूसरे बर्तन में 3 कटोरी पानी, 1 कटोरी चीनी, केसर के धागे और थोड़ा सा फूड कलर डालकर चीनी के घुलने तक पकाएं।
  • उबाल आने पर गैस बंद कर दें।
  • सूजी को भूनने में लगभग 7 से 8 मिनट का टाइम लगेगा।
  • जब सूजी का कलर हल्का भूरा हो जाए तब इसमें थोड़ा-थोड़ा चीनी का घोल डालते जाएं और एक कलछी से मिक्स करते जाएं।
  • अब सूजी और चाशनी के मिश्रण को तब तक चलाते रहें जब तक हलवा गाढ़ा होकर कढ़ाई ना छोड़ने लगे।
  • जब हलवा कड़ाई छोड़ने लगे गैस बंद कर दें।
  • अब हलवे को एक कटोरी में निकाल कर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।

सुझाव

  • सूजी को मीडियम आंच में ही भूने जिससे की सूजी अच्छे से भुने।
  • फूड कलर का इस्तेमाल मैंने सिर्फ कलर के लिए किया है, आप चाहे तो इसे बिना फूड कलर के भी बना सकते हैं।
  • सूजी, घी और चीनी तीनों की मात्रा बराबर रखें जिससे हलवा बहुत ही दानेदार और परफेक्ट मीठा बनेगा।

Leave a Comment