भटूरे बनाने की विधि/bhature banane ki vidhi

भटूरे बनाने की विधि

भटूरे बनाने की विधि

भटूरे बनाने की विधि:- फ्रेंड्स आज हम आपके लिए लेकर आए हैं फूले-फूले भटूरे बनाने की एकदम परफेक्ट रेसिपी। जब आप रेस्टोरेंट में भटूरे खाते होंगे तो आपके दिमाग में भी एक बार जरूर आती होगी कि काश ऐसे भटूरे हम घर पर भी बना पाते। अगर आप मेरी इस रेसिपी को फॉलो करते हुए भटूरे बनाएंगे तो एकदम रेस्टोरेंट जैसे फूले-फूले भटूरे बनेंगे। आइए दोस्तों भटूरे बनाते हैं।

आवश्यक सामग्री/ingredients for bhatura

  • 250 ग्राम मैदा
  • 50 ग्राम सूजी
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 1/2 छोटी चम्मच पिसी हुई चीनी
  • 1/2 छोटी चम्मच नमक
  • 1 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
  • 2 चम्मच तेल
  • जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी
  • भटूरे तलने के लिए तेल

भटूरे बनाने की विधि/how to make bhatura

  • सबसे पहले भटूरे के लिए आटा तैयार करने के लिए एक बड़े बाउल में मैदा, सूजी, नमक, चीनी, दही, बेकिंग सोडा और तेल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर मुलायम आटा लगा कर तैयार कर लीजिए।
  • आटे को ढककर 4 घंटे के लिए रख दीजिए। 4 घंटे बाद आटे को फिर से मसल कर चिकना कर लीजिए।
  • अब मीडियम साइज की लोइयां काट लीजिए। अब लोई के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर बेल लीजिए। (गोल या लंबी जैसे भटूरे आपको पसंद हो)
  • ध्यान रहे भटूरे की पूरी को ज्यादा पतला ना बेले नहीं तो अच्छे से नहीं फूलेगा।
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। गरम तेल में भटूरे को डालकर तुरंत ही कलछी से दबा दें। जिससे कि भटूरा अच्छे से फूल जाए।
  • एक तरफ से सिक जाने पर पलट कर दूसरी तरफ से भी सेंक ले।
  • इसी तरह से सभी भटूरे बना कर तैयार करें। गरमा गरम भटूरे छोले के साथ सर्व करें।

भटूरे बनाने की विधि

सुझाव

  • तेज गरम तेल में ही भटूरे फ्राई करें।
  • आटे को किसी गर्म जगह में रखे जिससे आटा अच्छे से फर्मेंट हो जाए।
  • भटूरा बनाते समय गर्म तेल भटूरे के ऊपर डाले या कलछी से दबाए तो भटूरा तुरंत ही फूल कर ऊपर आ जाएगा।

Leave a Comment