पोहा से बॉबी पापड़ बनाने की विधि / How to Make Poha Bobby Papad

रोजाना बनने वाले पोहे से बनाए साल भर तक चलने वाली रेसिपी – Poha Bobby Papad

पोहा से बॉबी पापड़ बनाने की विधि:-  नमस्कार दोस्तों पोहे से आपने बहुत सारी रेसिपी बनाई होंगी, आज हम पोहे से एक अलग तरह की रेसिपी बनाएंगे जो कि बहुत ही कुरकुरी रेसिपी है। आप इसे एक बार बना करके साल भर तक इंजॉय कर सकते हैं, तो आइए दोस्तों पोहे से बॉबी पापड़ बनाते हैं।

पोहा से बॉबी पापड़ बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री / Ingredients

  • 2 कप पोहा
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • ½ छोटी चम्मच नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • पापड़ तलने के लिए तेल

पोहा से बॉबी पापड़ बनाने की विधि / How to Make Poha Bobby Papad

  • पोहे के बॉबी पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को एक कड़ाही में डालकर मीडियम आंच में 2 मिनट तक भून ले। ध्यान रखें पोहे का कलर चेंज नहीं होने देना है।
  • अब इस पोहे को एक ग्राइंडिंग जार में निकाल ले और गरम-गरम पोहे को महीन पीसकर तैयार कर ले।
  • पोहे के पाउडर को एक बर्तन में निकाले और सादे पानी से थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर के सॉफ्ट आटा लगाकर तैयार कर ले।
  • आटा तैयार हो जाने के बाद इसमें एक छोटा चम्मच तेल डालें और एक बार फिर से आटे को अच्छे से मसल करके चिकना कर ले।
  • अब इसको दो भागों में डिवाइड कर दें।
  • अब इसे सेव बनाने वाली मशीन में डालें और लंबी लंबी पट्टी के आकार वाला सांचा लगाएं जिससे कि आपको लंबी लंबी पट्टियां मिल जाए।
  • इसे दबाते हुए उंगली के बराबर लंबी-लंबी पट्टियां निकाल ले और अलग अलग करके एक प्लास्टिक शीट में फैला दें।
  • अगर आपके यहां धूप आती है तो इसे 2 घंटे के लिए धूप में सुखा लें या तब तक सुखाए जब तक कि ये अच्छे से सूख ना जाए।
  • अगर आपके यहां धूप नहीं आती है तो आप इन्हें पंखे की हवा में भी सुखा सकते हैं।
  • पोहे के बॉबी पापड़ बन कर तैयार हैं, सूख जाने के बाद इन्हें किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर साल भर तक स्टोर कर सकते हैं और जब भी आपको खाने का मन हो आप इन्हें फ्राई कर सकते हैं।
  • यह अपनी साइज से डबल फूलते हैं और बहुत ही टेस्टी और कुरकुरे बनते हैं।
  • फ्राई करने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें, ध्यान रखें तेल बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए और कम भी गरम नहीं होना चाहिए।
  • मीडियम गरम तेल में पोहे के बॉबी पापड़ डालकर कलछी से चलाते हुए फ्राई कर ले, जैसे ही पापड़ अच्छे से फूल जाए तुरंत इन्हें निकाल ले और इसी तरह से सभी पापड़ फ्राई करें।
  • पोहे के बॉबी पापड़ को और ज्यादा चटपटा बनाने के लिए इनके ऊपर आप चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर भी छिड़क सकते हैं। इससे खाने में बहुत ही टेस्टी और कुरकुरे लगते हैं, तो आप इस रेसिपी को जरूर बनाएगा।
  • आपको हमारी यह पोहे से बनी हुई बॉबी पापड़ की रेसिपी कैसी लगी हमें फीडबैक में जरूर बताएं।

ज्यादा जानकारी के लिए वीडियो देखें|

2 thoughts on “पोहा से बॉबी पापड़ बनाने की विधि / How to Make Poha Bobby Papad”

  1. En İyi SMM Panel : Sosyal medya hesaplarınızın büyütülmesi için en iyi smm paneli seçmek önemlidir. Zedmedya.net olarak, en iyi smm panel hizmetlerini sunuyoruz. Farklı sosyal medya kanalları için takipçi, beğeni, yorum ve paylaşım gibi farklı hizmetleri en uygun fiyatlarla sunuyoruz. Ayrıca, müşteri memnuniyeti odaklı çalışmalarımızla sizlere en kaliteli hizmeti sağlamaya özen gösteriyoruz.

    Reply
  2. Kamu ihalelerine katılan firmaların, inşaat şirketlerinin, taşeron firmaların ihale aşamasında ve özel sektör işin yapım öncesi ve sonrasında en önem göstermesi gereken konuların başında gelen keşif metrajların hazırlanması yaklaşık maliyet hesaplamalarının çıkartılması gerekmektedir. Merter Proje Yönetimi olarak lisans sahibi olduğumuz AMP programı ile bütün bu işler kuruşu kuruşuna hesaplanarak siz değerli müşterilerimize hizmet vermekteyiz.

    Reply

Leave a Comment