गार्लिक ब्रेड रेसिपी/garlic bread recipe

गार्लिक ब्रेड रेसिपी

गार्लिक ब्रेड रेसिपी

गार्लिक ब्रेड रेसिपी:- फ्रेंड्स आज हम बनाएंगे गार्लिक ब्रेड। इसे हम बिना ओवन के बनाएंगे। यह खाने में सबको को बहुत पसंद आती है| आइए दोस्तों गार्लिक ब्रेड बनाते हैं।

आवश्यक सामग्री/ingredients for garlic bread

  • 1 कप मैदा
  • 1/2 छोटी चम्मच ड्राई यीस्ट
  • 1/2 कप पानी
  • 1 चम्मच तेल
  • 1 बड़ा चम्मच बटर
  • 1/2 छोटी चम्मच नमक
  • 1 चम्मच ऑरिगेनो
  • 3-4 कलियां बारीक कटा हुआ लेहसुन
  • 1 छोटी चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
  • 1 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया

गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि/how to make garlic bread

  • सबसे पहले हल्के गुनगुने पानी में यीस्ट और चीनी डालकर मिक्स करें और 2 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • अब इसमें मैदा नमक और एक बड़ा चम्मच तेल डालकर सॉफ्ट आटा तैयार कर लें।
  • अब इसे गीले कपड़े से ढककर 1 घंटे के लिए गर्म जगह में रखे।
  • तय समय के बाद आप देखेंगे कि आटा फूल कर दुगना हो जाएगा।
    फिर से आटे को हल्का मसल कर चिकना कर ले।
  • अब इसे दो बराबर भागों में काट लें एक लोई को सूखा मैदा लगाकर गोल करें।फिर इसे थोड़ा मोटा बेल कर तैयार करें।
  • एक प्लेट को तेल लगाकर चिकना करे और रोटी को चिकनी की हुई प्लेट पर रख दे।
  • अब एक दूसरी कटोरी में एक चम्मच बटर में बारीक कटा हुआ लहसुन, बारीक कटी हुई हरी धनिया डालकर अच्छे से मिला ले।
  • अब इस गार्लिक और बटर वाले मिश्रण को रोटी के ऊपर अच्छे से लगा दे।
    ऊपर से मोजरेला चीज और चिली फ्लेक्स डाल दें।
  • अब इसे बीच से मोड़ते हुए फोल्ड कर दें और किनारे से हल्का सा दबाते हुए चिपका दें।
  • इसके ऊपर फिर से गार्लिक और बटर का मिश्रण लगाकर चिकना कर दे और इसके ऊपर थोड़ा सा ओरगेनो और चिली फ्लेक्स डाल दें। जिससे कि बहुत अच्छा लगे।
  • अब इसमें आधा इंच की दूरी में चाकू से काट कर कट लगा दे।
  • ध्यान रहे इसे पूरा नहीं काटना है किनारे से यह जुड़ी रहनी चाहिए।
  • अब एक कढ़ाई में स्टैंड रखकर कढ़ाई को ढककर 10 मिनट तक गर्म करें।
  • 10 मिनट के बाद गार्लिक ब्रेड वाली प्लेट को स्टैंड के ऊपर रखे और 30 से 35 मिनट तक धीमी आंच में बेक करें।
  • आधा घंटा के बाद गैस बंद कर दें और प्लेट को बाहर निकाल ले गरमा गरम गार्लिक ब्रेड बनकर तैयार है।

गार्लिक ब्रेड रेसिपी

Leave a Comment