कच्चे आम और लहसुन की चटनी / Kacche Aam or Lehsun ki chutney

कच्चे आम और लहसुन की चटनी / Kacche Aam or Lehsun ki chutney

नमस्कार दोस्तों आज हम बनाएंगे कच्चे आम और लहसुन की चटपटी खट्टी मीठी चटनी, जो कि आपको बहुत पसंद आएगी। अभी गर्मियों का सीजन चल रहा है और आम आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा तो भाई एक बार तो इस चटनी को बनाना बनता ही है। एक बार इस चटनी को बना लेंगे तो बार-बार बनाना पसंद करेंगे, तो आइए दोस्तों लहसुन और आम की चटनी बनाते हैं।

कच्चे आम और लहसुन की चटनी

आवश्यक सामग्री / Ingredients

  • 2 कच्चे आम
  • 10 से 15 लहसुन की कलियां
  • 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच गुड़

कच्चे आम और लहसुन की चटनी बनाने की विधि / How to Make Kacche Aam or Lehsun ki chutney

  • कच्चे आम और लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर इसके बीच की गुठली हटा दें और फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • लहसुन को छीलकर तैयार कर लें।
  • अब एक पत्थर का खलबट्टा ले और इसमें आम के टुकड़े और लहसुन की कलियां डालकर इसे थोड़ा सा दरदरा कूट लें।
  • फिर इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और दो चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें, इसे वापस फिर से अच्छे से कूटे, कि यह चटनी की तरह हो जाए।
  • जब चटनी तैयार हो जाए तब इसमें लास्ट में स्वाद के अनुसार नमक और दो से तीन चम्मच गुड़ डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करते हुए कूट ले।
  • कच्चे आम और लहसुन की खट्टी मीठी बहुत ही टेस्टी चटनी बनकर तैयार है।
  • आप चाहे तो इस चटनी को मिक्सी में भी बना सकते हैं लेकिन अगर इसे खलबट्टे में कूट कर बनाया जाए तो इसका स्वाद ही अलग होता है।
  • कच्चे आम और लहसुन की यह खट्टी मीठी चटनी बेसन वाली रोटी के साथ बहुत ही टेस्टी लगती है और इस चटनी को बनाकर आप फ्रिज में रखकर 8 से 10 दिन तक खा सकते हैं।

Leave a Comment